Minister Alamgir Alam के नौकर के घर कैश मिलने का मामलाः नोटों के बंडलों के साथ मिली पर्चियां, पैसा देने वाले और हिस्सेदारों के भी नाम आये सामने

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 10, 2024

Minister Alamgir Alam के नौकर के घर कैश मिलने का मामलाः नोटों के बंडलों के साथ मिली पर्चियां, पैसा देने वाले और हिस्सेदारों के भी नाम आये सामने

रांची: मंत्री आलमगीर आलम के नौकर जहांगीर आलम के घर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के दौरान नोटों के बंडलों के साथ पर्चियां भी मिली है। इन पर्चियों पर पैसे देने वाले का नाम और कारण भी लिखा गया है। वही कमीशन की रकम, ट्रांसफर-पोस्टिंग या टेंडर के मामले में वसूली गयी राशि का जिक्र भी किया गया है। कुछ पर्चियों पर टेंडर में हिस्सेदारों का नाम और कमीशन का प्रतिशत भी लिखा हुआ मिला है। नोटों के बंडल में ईडी को कुछ पर्चियां ऐसी मिली है जिसमें सचिव स्तर के अधिकारियों के नाम और हिस्सेदारी का भी उल्लेख है।

पर्चियों में कमीशन और हिस्सेदारों के नाम

6 मई को ईडी ने छापेमारी के दौरान जब्त किये गये नोटों के बंडलों के साथ मिली पर्चियों के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है। सात मई को जो छापेमारियां की गई वो इन्ही पर्चियों के आधार पर की गई थी। दूसरे दिन हुई छापेमारी में भी ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले। इसमें योजनाओं के साथ भुगतान की स्थिति का भी ब्यौरा दर्ज है। जहांगीर के घर छापेमारी के दौरान नोटों के बंडल के बीच कुछ पर्चियां ऐसी मिली है जिसमें उस खास योजना में जेई, एइ, इइ, अधीक्षण अभियंता को दी जा चुकी हिस्सेदारी का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा विभाग के कुछ उप सचिवों के साथ सचिव स्तर के अधिकारियों के नाम के साथ कमीशन में हिस्सेदारी का ब्यौरा दर्ज है।

See also  मंत्री के पीएस संजीव लाल और नौकर जहांगीर से 6 दिन पूछताछ करेगी ED

Land Scam: बरियातू के विवादास्पद जमीन की फर्जी डीड लिखने वाले मुंशी और दो कर्मचारी को ED ने किया गिरफ्तार
बीरेंद्र राम से पूछताछ में आया था संजीव का नाम

इन पर्चियों में दर्ज ब्योरे से बीरेंद्र राम द्वारा अपनी गिरफ्तारी के बाद कमीशखोरी के संबंध में दिये गये बयान की पुष्टि होती है। वीरेंद्र राम ने भी अपनी गिरफ्तारी के बाद विकास योजनाओं में प्रचलित कमीशन दर और हिस्सेदारों के नाम का उल्लेख किया था। बीरेंद्र राम ने कमीशखोरी के बारे में जिन अधिकारियों का नाम लिया था उसमें से एक नाम ग्रामीण विकास मंत्री के आप्त सचिव संजीव लाल का भी नाम था। ईडी ने इससे आगे की सूचनाएं जुटा कर जहांगीर को भी अपने शिकंजे में लिया। उसके पास से बरामद किये गए रूपये से कमीशनखोरी की स्थिति का आकलन किया जा सकता है। छापेमारी के दौरान अपने घर पर दिये गये बयान में जहांगीर ने बरामद रूपयों के बारे में कहा था कि ये पैसे संजीव लाल के है। रिमांड में लिये जाने के बाद जहांगीर और संजीव लाल अलग अलग कहानियां गढ़ रहे है। इन दोनों ने ईडी के अधिकारियों को बताया कि ये पैसे उनके नहीं है। जहांगीर ने बताया कि मास्कवाला आदमी झोला में ये पैसा दे जाता था। मास्क वाला आदमी कभी फोन कर घर के बाहर बुलाता था और रूपयों से भरा झोला देकर चला जाता था, कभी दरवाजा खटखटाकर आता था और पैसा देकर चला जाता था। कभी उसका नाम भी नहीं पूछा। वही संजीव ने बताया कि जहांगीर के पास पैसा कहां से आया इसकी जानकारी उसे नहीं है। दोनों ने ये माना कि दोनों एक दूसरे से 25-30 साल से जुड़े है।

See also  Minister Alamgir Alam से ED आज करेगी पूछताछ, OSD और सहायक के घर कैश बरामदगी मामले में जारी हुआ था समन

संजीव की पत्नी को कैश की जानकारी नहीं

दूसरी ओर संजीव लाल की पत्नी रीता लाल ने ईडी को पूछताछ में बताया कि उन्हे संजीव लाल या जहांगीर के पास मिले कैश के संबंध में या फिर संजीव लाल की संपत्ति के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। ईडी ने रीता लाल ने उनके नाम से खरीदी गई संपत्ति के बारे में भी उनसे पूछताछ की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now