Kalpana Soren के खिलाफ गांडेय से चुनाव में उतरे अवधेश सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 5, 2024

Kalpana Soren के खिलाफ गांडेय से चुनाव में उतरे अवधेश सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरिडीह: झारखंड पुलिस ने गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन और बीजेपी उम्मीदवार कुमार वर्मा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी अवधेश सिंह को गिरफ्तार किया है। अवधेश को नगर थाना क्षेत्र के बरगंडा स्थित आवास से पकड़ा गया है। अवधेश के गिरफ्तारी की पुष्टि सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी ने की है।

Chamra Linda पर JMM सॉफ्टः बागी बसंत लौंगा पार्टी से निष्कासित, लिंडा पर कार्रवाई से परहेज
अवधेश सिंह को पुलिस ने 2022 में बेंगाबाद थाना में हुए एक मामले को लेकर की गई है। एसडीपीओ विनोद रवनी के साथ नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर प्रसाद, बेंगाबाद इंस्पेक्टर ममता कुमारी बरगंडा पहुंची है और अवधेश सिंह पर विभिन्न थानों में दर्ज केस को लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस पड़ताल कर रही है कि अवधेश सिंह के खिलाफ कितने मुकदमें दर्ज है और कितने में उन्होने जमानत ले ली है। अवधेश सिंह किसानों के मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन करते रहे है।
नामांकन के दौरान गिरफ्तारी के कई मामले सामने आ रहे है। चतरा से सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि को चतरा में नामांकन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। रांची में जयराम महतो की पार्टी के उम्मीदवार देवेंद्र महतो को नामांकन के बाद गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले बोकारो में गिरिडीह से उम्मीदवार जयराम महतो को पुलिस समाहरणालय गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन जयराम पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गये।

See also  कल्पना सोरेन पहुंची विधानसभा स्थित अपने चैंबर में, महिला एवं बाल विकास समिति के बैठक की अध्यक्षता की
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now