आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के अब तक 41 मामले, पांचवे चरण के लिए अब तक 25 नामांकन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 1, 2024

K Ravi Kumar

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने कहा है कि चुनाव की अधिसूचना के बाद से अब तक झारखंड में आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के कुल 41 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें सबसे अधिक पलामू, हजारीबाग और रांची में 6-6 मामले दर्ज हुए हैं। वहीं धनबाद में 5, सरायकेला खारसावां में 4, गढ़वा और गिरिडीह में 3-3, सिमडेगा में 2 तथा साहेबगंज व खूंटी में 1-1 मामले दर्ज हुए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निवार्चन सदन, धुर्वा में नियमित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

अब तक 25 नामांकन

उन्होंने बताया कि पांचवें चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 25 नामांकन पत्र दाखिल किये गए हैं। उनमें चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 12, कोडरमा से 7 और हजारीबाग से 6 नामांकन दर्ज हुए हैं। वहीं गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव के लिए अबतक कुल 3 नामांकन पत्र दाखिल किए गये हैं। वहीं छठे चरण के चुनाव के लिए अब तक कुल 14 नामांकन किये गए हैं। उनमें गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 3, धनबाद से 5, रांची से 2 और जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन सीट के लिए 4 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

See also  Bomb Threat : दिल्ली से वाराणसी उड़ने वाली फ्लाइट में बम की खबर से हड़कंप, 176 मुसाफिरों की इमरजेंसी निकासी; वाशरुम में मिली बम की पर्ची

71 करोड़ 30 की जब्ती

के रविकुमार ने  बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक विभिन्न कैटेगरी में 71 करोड़ 30 लाख रुपये के सामान और नकदी जब्त किये गये हैं। झारखंड में अब धीरे-धीरे चुनावी माहौल गरमा रहा है । प्रधानमंत्री का भी दौरा तीन और चार मई को है ।

 

रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, सोलह युवतियां गिरफ्तार; बड़ा सवाल सौ से अधिक आधार कार्ड का क्या रही थी लड़कियां ?

अबुआ आवास का सपना रह गया अधूरा, पक्की दीवार बना रही महिला पर गिरी कच्ची दीवार ; पति के पास अंतिम संस्कार तक के पैसे नहीं

Tiger Jairam Mahto का ‘शिकार’ करने में नाकाम रही झारखंड पुलिस; नामांकन भी किया, रैली भी की और ’फ़रार’ भी हुए

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now