Chatra: जहां से निकली है झारखंड टॉपर वहां के बच्चों का हो रहा है तस्करी में इस्तेमाल, ४० लाख की अफीम के साथ नाबालिग गिरफ्तार

चतरा में अफीम

Chatra: जहां से निकली हैं झारखंड की दसवीं टॉपर वहां के बच्चे कर रहे हैं अफीम की तस्करी , जी हां यकीन करें या नहीं चतरा का गिद्धौर एक तरफ ज्योत्सना ज्योति दसवीं में झारखंड टॉपर बन कर इलाके का नाम रोशन कर रही हैं वहीं कुछ बच्चे अफीम की तस्कीर में लगे हैं । जी हां चतरा पुलिस ने एक नाबालिग को आठ किलो अफीम के साथ पकड़ा गया है । 

बच्चे के बैग में 40 लाख रुपए की अफीम

 लोकसभा चुनाव को लेकर चतरा जिले में प्रभावी आदर्श आचार संहिता के बीच नशीले पदार्थों का धंधा करने वालों ने  ड्रग पैडलर बच्चों और महिलाओं का सहारा लेकर खरीद फरोख्त को अंजाम देने  में जुटे हैं। चतरा के  गिद्धौर थाना पुलिस  ने आज  सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम के साथ कार्यवाई  करते हुए  40 लख रुपये की अफीम के साथ नाबालिग को निरुद्ध किया है। वहीं नाबालिग के माध्यम से अफीम की तस्करी कराने वाले माफिया को भी चिन्हित कर उसकी गिरफ्तारी को ले अभियान तेज कर दिया गया है।

IMG 5820तस्कर कर रहे हैं बच्चों का इस्तेमाल

गिद्धौर थाना के इनचार्च ने बताया की पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय को  गुप्त सूचना  मिली थी की अफीम की एक बड़ी  खेप तस्करी के लिए गिद्धौर के बलबल के रास्ते हजारीबाग भेजी  जा रही  है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिमरिया एसडीपीओ अजय केसरी के नेतृत्व में गिद्धौर थाना प्रभारी व सशस्त्र बल की संयुक्त टीम का गठन कर अभियान चलाने का निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसके बाद अभियान के दौरान ही चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ पर स्थित बलबल मंदिर के समीप से बस का इंतजार कर रहे नाबालिक से शक के आधार पर पूछताछ व तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से तस्करी में प्रयुक्त सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल व 8 किलो गिला अफीम बरामद किया गया। जिसके बाद बालक को निरुद्ध करते हुए विधिवत रूप से किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

IMG 5821

अफीम के लिए बदनाम है चतरा

थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद अफीम का बाजार मूल्य एनसीबी के आंकड़ों के अनुसार करीब 40 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान निरुद्ध बालक ने बताया कि उसे गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेय टोला निवासी राहुल पांडेय ने अफीम का खेप हजारीबाग पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराया था। इसके एवज में उसे मोटी रकम देने की बात कही गई थी। लेकिन आपूर्ति से पहले ही पुलिस की सटीक सूचना तंत्र ने राहुल पांडेय के अफीम तस्करी और आपूर्ति के गैरकानूनी साजिश को विफल कर दिया।  निरुद्ध बालक के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तारी को लेकर अभियान तेज कर दिया गया है।  अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अजय केसरी व थाना प्रभारी अमित गुप्ता के अलावा गिद्धौर थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

चतरा के संघरी घाटी में एक्सीडेंट, युवती समेत दो की मौत;कई मुसाफिर गंभीर तौर से घायल-दस सालों से खस्ताहाल है NH-22

हेमंत सोरेन को रांची के PMLA कोर्ट से लगा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now