रांची: राजधानी रांची में 6 साल के मासूम बच्चे के साथ दरिंदगी की घटना हुई है। शराब के नशे में सनकी पड़ोसी ने बच्चे पर टांगी से कई बार हमला किया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बच्चे का इलाज रिम्स में किया जा रहा है।
घर में रखे सामान को तोड़ा, पैसे लेकर हुआ फरार
कांके थाना क्षेत्र इलाके में मंगलवार शराब के नशे में सनकी पड़ोसी बगल में रह रहे घर में दाखिल हुआ। घर में बच्चे पर टांगी से कई बार हमला किया। बच्चे के शरीर पर कई बार वार किया। इस दौरान बच्चा घर में अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा। बच्चे पर हमला करने के साथ ही पड़ोसी ने घर में रखे टीवी, बाइक समेत कई सामनों में तोड़फोड़ की। घर में रखे पैसे को लेकर वो फरार हो गया।



