Yashaswini Sahay कौन है जिसने रांची से कांग्रेस का टिकट कर लिया हासिल, संजय सेठ को देंगी चुनौती?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 21, 2024

रांची : कौन है यशस्वनी सहाय जिसने झारखंड की राजधानी रांची से कांग्रेस पार्टी का टिकट हासिल किया है। ये सवाल कई लोगों के मन में आ रहा है।
यशवस्वनी सहाय पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय रेखा सहाय की इकलौती बेटी है। यशस्वी की रूचि सोशल वर्क के साथ साथ थियेटर में भी रही है। वो एक प्रसिद्ध थियेटर आर्टिस्ट है। उनको कांग्रेस पार्टी ने उनके पिता की जगह रांची से चुनाव मैदान में उतारा है। रांची से सुबोधकांत सहाय के साथ साथ राज्य सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता और पूर्व सांसद रामटहल चौधरी जो अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है उनकी जगह कांग्रेस ने टिकट दिया है। कांग्रेस पार्टी ने एक युवा चेहरे पर रांची में दांव लगाया है। सुबोधकांत सहाय की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने वाली यशस्वी सहाय रांची में हुए उलगुहान न्याय महारैली में भी मंच पर मौजूद थी। उनकी मंच पर मौजूदगी ही बता रहा था कि वो अब सक्रिय राजनीति में आ रही है और रांची से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार होंगी। रविवार शाम कांग्रेस पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई।

See also  Paris Olympics 2024: भारत को मिला पहला पदक, Manu Bhaker ने रच दिया इतिहास
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now