Lok Sabha Elections 2024: नवादा में मतदान केंद्र से राइफल चोरी, मुंगेर के एक बूथ पर नहीं पड़े एक भी वोट, औरंगाबाद के एक बूथ पर पड़े सिर्फ 3 वोट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2024

Lok Sabha Elections 2024: नवादा में मतदान केंद्र से राइफल चोरी, मुंगेर के एक बूथ पर नहीं पड़े एक भी वोट, औरंगाबाद के एक बूथ पर पड़े सिर्फ 3 वोट

पटना : बिहार में लोकसभा की चार सीटों पर मतदान जारी है। भीषण गर्मी के बीच लोग लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। इसी बीच मुंगेर से एक चौकाने वाली खबर आई है ।मुंगेर के प्राथमिक विद्यालय गायघाट के बूथ संख्या- 258 पर अबतक एक भी वोट नहीं पड़े है। लोगों का कहना है कि बूथ गांव से करीब 20 से 25 किलोमीटर दूर है, इसलिए गांव वाले मतदान करने नहीं जा सकते है।चुनाव आयोग ने इस मामले पर संझान लेकर डीडीसी और खड़गपुर एसडीएम को मौके पर रवाना कर दिया है ताकि वो वोटर्स को समझाएं और मतदान करवाएं।वही औरंगाबाद के नेहटा गांव स्थित बूथ संख्या-97 पर सिर्फ तीन वोट पड़े है। इस गांव में कुल 944 वोटर है जिनमें 524 पुरूष और 420 महिला वोटर है लेकिन इनमें से सिर्फ तीन लोगों ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया है। मूलभूत सुविधायओं से अछूत इस गांव के लोगों के बीच मतदान को लेकर उदासीनता देखी जा रही है। बूथ पर मौजूद मतदान अधिकारी ने डीएम को इस संबंध में सूचना दे दी है। चुनाव आयोग को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है और आयोग ने जिले के डीएम को बूथ पर जाने का निर्देश दिया है।

See also  Bihar में सुबह-सुबह NIA की रेड, AK-47 मामले में खंगाल रही है सबूत

JAC चेयरमैन ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट किया जारी, 90.31 % छात्र हुए सफल, हजारीबाग की ज्योतसना बनी स्टेट टॉपर

मतदान केंद्र से राइफल चोरी

nawada

इस बीच नवादा में वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर तैनात जवान के राइफल चोरी का मामला सामने आया है। राइफल चोरी की इस घटना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मंच गया है। पुलिसकर्मी चोरी हुई राइफल की तलाश में जुट गए है। चोरी हुई राइफल में 20 राउंड गोली थी। पकड़ीबरावां थाना क्षेत्र के बूथ संख्या-234 पर ये घटना हुआ है। राइफल चोरी होने के बाद समस्तीपुर जिला बल के जवान उत्तम कुमार राउत को निलंबित कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now