Watch Video- लोहरदगा हादसे का एक्सक्लूसिव वीडियो यहां देखे, कैसे डीजे गाड़ी ने मचाया कोहराम

Lohardaga Accident:  लोहरदगा में हुए हादसे का एक्सक्लूसिव वीडियो देखने के बाद रोंगटे खड़े हो जाएंगें । देखिए किस तरह लोहरदगा में डीजे वैन ने सड़क पर कोहराम मचा दिया ।  

देखिए वीडियो 

रामनवमी के दिन हुए हादसे के बाद शहर में मातम है । पूरा शहर स्वत्ः स्फूर्त ही बंद रहा । शहर के बाजार और दुकानें बंद रहीं । लोहरदगा के चैंबर ने लोगों से अनुरोध किया था कि शोक की इस घड़ी में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे जिसके बाद दुकानें बंद रहीं । लोहरदगा में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी। दर्जनों लोग घायल हुए जिनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है ।

लोहरदगा में तमाम राजनीतिक दलों ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है । कांग्रेस, बीजेपी, आजसू समेत सभी दलों ने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है । स्थानीय सांसद सुदर्शन भगत ने खुद ही घायलों की मदद करने की पहल की और रिम्स में व्यवस्था कराई ।

See also  उत्तरप्रदेश में आंधी-तूफान से भारी तबाही, 74 लोगों की मौत, 38 जिलों में येलो अलर्ट

ओवरलोड थी DJ गाड़ी

शहर के राणा चौक के पास रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे गाड़ी (DJ VAN) पलटने से एक लड़की की मौत हो गई है। जबकि हादसे में दो दर्जन लोग घायल हो गए है। जिनमें चार की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हे रिम्स रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि डीजे गाड़ी ओवरलोड थी, उसपर जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे, इस वजह से डीजे गाड़ी पलट गई और इसके बाद नियंत्रण खोने की वजह से डीजे गाड़ी अनियंत्रित सड़क पर दौड़ती रही। इस दौरान डीजे गाड़ी की चपेट में आने से एक लड़की और एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई।

IMG_5603.jpeg

रामनवमी में माहौल खराब करने की साजिश! घर की छत पर ईट मिलने पर आमने-सामने सरकार और विपक्ष, जानिये किसके दावे में है कितना दम

खुशी मातम में बदल गया, आधे रास्ते से लौटा जुलूस

रामनवमी (ramnavmi) को लेकर शहर में जश्न और भक्ति का माहौल था। पूरा शहर राममय होकर झूम रहा था। इसी बीच डीजे पलटने की घटना के बाद मातम छा गया। शहर के विभिन्न रास्ते से होकर मैना बगीचा जाने वाला रामनवमी जुलूस को आधे रास्ते से ही लौटना पड़ा।

See also  'चोरी-चमारी' वाले बयान पर प्रशांत किशोर फंसे, सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं ट्रोल

lohardaga-1.jpg

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा को शांत कराया

रामनवमी जुलूस के दौरान हुए इस हादसे में सेन्हा थाना क्षेत्र के रहने वाले नंद किशोर साहू की बेटी सोनी रानी और एक अधेड़ की मौत हो गई है। जबकि दो दर्जन से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल लाया गया। सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलखो, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर शंभू नाथ चौधरी अपनी टीम के साथ घायलों का इलाज कर रहे है।

IMG_5606.jpeg

गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रिम्स भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जिले के उपायुक्त वाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसपी हारिस बिन जमां, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कई बार हंगामा की स्थिति उत्पन्न हुई लेकिन पुलिस बल ने पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति पर नियंत्रण कर लिया। रामनवमी जुलूस के दौरान हुए इस हादसे से लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गए और लोग निराश होकर घर लौट गए।

See also  बिहार में थाना प्रभारी का बार बालाओं के साथ डांस का वीडियो वायरल, बर्थ डे पार्टी में लगाए ठुमके

ओवरलोड ऑटो पलटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, ऑटो पर 16 लोग थे सवार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now