रांची: 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में होने वाले जेएमएम के उलगुलान न्याय रैली (ulgulan nyay maharaily) में इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, उद्धव ठाकरे इस रैली में शामिल होंगी। इन सभी ने रैली में शामिल होने को लेकर अपनी ओर से मंजूरी दे दी है। शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल समेत कई और नेताओं को इस रैली में शामिल होने का निमंत्रण जेएमएम की ओर से दिया गया है।
नवरात्रि पर कल्पना सोरेन ने गिरिडीह के छोटकी दुर्गा मंडप में की पूजा अर्चना
गठबंधन करेगी चुनाव अभियान की शुरूआत
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सभा को संबोधित करने के दौरान 21 अप्रैल को होने वाली रैली में शामिल होने को लेकर जेएमएम कार्यकर्ताओं और जनता को आमंत्रण दे रहे है। चंपाई सोरेन ने कहा है कि ये रैली ऐतिहासिक होगी और अब तक ऐसी रैली झारखंड में कभी नहीं हुई होगी ऐसी होगी। वही कल्पना सोरेन इस रैली में शामिल होने को लेकर लोगों से अपील करते हुए कह रही है कि इस रैली के माध्यम से हेमंत सोरेन के साथ हो रहे अन्याय और केंद्र के बीजेपी सरकार की तनाशाही खत्म करने की शुरूआत होगी। रैली में जनता अपनी ताकत दिखाएगी और वोट के माध्यम से केंद्र सरकार को जवाब देगी।
माना जा रहा है कि मुंबई में हुई इंडिया गठबंधन की रैली और उसके बाद अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में हुई गठबंधन की रैली जैसी ही रांची में बड़ी रैली होगी जिसके माध्यम से जेएमएम और गठबंधन के अन्य सदस्य अपनी ताकत दिखाने के साथ चुनाव से पहले अपनी शक्ति प्रदर्शन को दिखाएंगे। झारखंड में चौथे चरण से वोटिंग होनी है इसलिए इस रैली के माध्यम से जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी और वामपंथी दल झारखंड में अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे।



