- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची के होटवार जेल में DC-SSP ने भारी पुलिसबल के साथ की छापेमारी, सभी वार्डो में चला सघन तलाशी अभियान

रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में रविवार देर रात रांची डीसी और एसएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ एक एक वार्ड की सघन तलाशी ली गई। हालांकि इस तलाशी अभियान के दौरान जेल में कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।
होटवार जेल में तीन घंटे तक चले सर्च अभियान में जेल में बंद कई कुख्यात अपराधियों के वार्ड की तलाशी ली गई। छापेमारी दल को 16 अलग अलग दल में बनाकर सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल के साथ साथ जेल अस्पताल की भी तलाशी ली गई। निरीक्षण के दौरान कोई भी आपत्तिजनक सामान को बरामद नहीं किया गया। लोकसभा चुनाव से पूर्व जेल में चले तलाशी अभियान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जेल के अंदर कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं हो इसको देखते हुए ही जेल का डीसी और एसएसपी ने निरीक्षण किया।

रांची डीसी कार्यालय से दी गयी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात रांची जेल का औचक निरीक्षण किया गया ।करीब दो घंटे तक चली इस छापेमारी में जेल के अंदर सबकुछ सामान्य पाया गया. छापेमारी टीम में रांची एसएसपी, डीसी के अलावा अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पुलिस उपाधीक्षक, नगर- के.वी. रमण, पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-2, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, सहित रांची के 06 थाना प्रभारी, जिनमें कोतवाली, सदर थाना, लोअर बाजार थाना, बरियातू थाना, सुखदेव नगर थाना और यातायात थाना प्रभारी कोतवाली भी शामिल थे ।जेल में छापेमारी में अधिकारियों के अलावा 140 पुरुष और 20 महिला आरक्षी को भी शामिल किया गया था।

See also  Arvind Kejriwal को बड़ी राहत: शराब मामले में मिली जमानत, तिहाड़ से शुक्रवार को आएंगे बाहर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now