चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम बनाने की तैयारी के दौरान कृषि बाजार समिति परिसर में लगी आग, कार समेत आठ गाड़ियां जलकर खाक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 7, 2024

धनबाद : लोकसभा चुनाव के लिए स्ट्रांग रूम बनाने की तैयारी बरवड्डा स्थित कृषि बाजार समिति में चल रही थी उसी दौरान रविवार दोपहर को कृषि बाजार समिति परिसर में आग लग गई। आग लगने की खबर जैसे ही फायर बिग्रेड की टीम को लेकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

dhanbad aag
कृषि बाजार समिति में लगी आग से कार समेत आठ गाड़ियां जलकर खाक हो गई। यहां जब्त की गई गाड़ियों को रखा जाता है और चुनाव को लेकर चल रहे सफाई अभियान के दौरान झाड़ियों में आग लग गई। जब तक लोगों को आग लगने का पता चलता तबतक तेज हवा की वजह से एक के बाद एक गाड़ियां आग की चपेट में आ गई। दमकर की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर बड़ी मशक्त के बाद काबू पाया।

See also  जीजा के प्यार में पागल हुई साली, बहन बोली-एडजस्ट कर लेंगे, पति ने दिया एक्सचेंज ऑफर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now