डबल मर्डर में JMM के पूर्व विधायक पौलूस सुरीन दोषी करार, खूंटी में पुलिस मुखबिरी के आरोप में हुई थी दो लोगों की हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 6, 2024

रांची : जेएमएम के पूर्व विधायक पौलूस सुरीन दोहरा हत्यकांड मामले में दोषी करार दिये गए है। अपर न्याययुक्त दिनेश कुमार की कोर्ट ने खूंटी के तोरपा में 2013 में हुए डबल मर्डर के मामले में पौलूस सुरीन और नक्सली जेठा कच्छप को दोषी करार दिया है। जेठा कच्छप को कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गोड्डा जेल से जोड़ा गया था। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में तीन महिला और कृष्णा महतो को बरी कर दिया।
खूंटी के तोरपा में पुलिस मुखबिरी के आरोप में 2013 में भूषण सिंह और राम गोविंद सिंह की घर चबूतरे पर गोलियों से भुनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पौलूस सोरेन समेत 6 लोग आरोपी बनाये गए थे। इसी मामले में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप भी ट्राइल फेस कर रहा है।10 अप्रैल को सजा के बिंदू पर कोर्ट सुनवाई करेगी।

See also  किशनगंज-अररिया के रास्ते बिहार में मॉनसून की एंट्री,15 जून के बाद पूरे राज्य में दिखेगा असर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now