- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार से बंगाल जा रही महारानी बस से एक करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, गिरिडीह पुलिस ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे पर की कार्रवाई

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 4, 2024

गिरिडीह : देश में चुनाव आचार संहिता लागू है, इस दौरान कई तरह की पाबंदियां भी लागू की गई है। 50 हजार रूपये से ज्यादा कैश लेने जाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसी को लेकर गिरिडीह में तलाशी अभियान चल रहा है। इस दौरान जिला प्रशासन और एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महारानी बस तलाशी के दौरान 1.09 करोड़ रूपया कैश बरामद किया।
गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार की रात उन्हे सूचना मिली की बिहार के गया से कोलकाता जा रही महारानी बस में एक करोड़ से ज्यादा कैश को रखकर भेजा जा रहा है, इस राशि को चुनाव के दौरान इस्तेमाल किया जाना है। इसकी सूचना के बाद एसटीएफ की टीम एक्टिव हो गई तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
कैश बरामद करने के लिए बनाये गए टीम में बगोदर बीडीओ अजय कुमार वर्मा, सरिया – बगोदर एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, बगोदर थाना प्रभारी समेत अन्य कर्मियों को शामिल किया गया ।टीम ने वाहन जांच अभियान चलाया और बगोदर थाना के औरा के पास महारानी बस को खंगाला गया तो 1.09 करोड़ रूपया मिला है ।पैसे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है ।अभी इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

See also  कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार तय
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now