जश्न नहीं जंग का वक्त है, जेल से निकलते ही संजय सिंह ने बीजेपी पर किया ताबड़तोड़ हमला, कहा शराबघोटाले में बीजेपी है डूबी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 3, 2024

Sanjay Singh

दिल्लीः आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जेल से निकलते ही सबसे पहले अवरिंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पांव छूकर आशीर्वाद लिया फिर मंच से पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर हमला किया । संजय सिंह ने कहा कि  पूरब-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण सारे दिशाओं के भ्रष्टाचारियों को बीजेपी में शामिल किया जा रहा है  । संजय सिंह ने बीजेपी के असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिसवा सरमा , अशोक च्वहाण, अजित पवार को निशाने पर लिया । संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी भ्रष्टाचार पर बोलती है तो मानों लगता है कि ओसामा आइंस्टीन पर बोल रहा है  Sanjay Singh

  रक्षा सौदे में दलाली का आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला किया कहा कि बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण ने भारत माता की  रक्षा सौदे में दलाली की है । उन्होंने कहा कि  मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन जेल से बाहर आएगें।

See also  ‘INDIA’ गठबंधन की महारैली, रामलीला मैदान में जुटने लगी भारी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,एक मंच पर होंगे विपक्षी नेता

Sanjay Singh

संजय सिहं ने आरोप लगायाकि शराब घोटाले में बीजेपी डूबी हुई है । पचपन करोड़ रुपए शराब घोटाले के किंगपिन शरद रेड्डी ने बीजेपी को बतौर चंदा दिया । संजय सिंह को सुनने के लिए बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे । सात अप्रैल को आम आदमी पार्टी जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करने वाली है । संजय सिंह ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे ।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now