रांची के जगन्नाथपुर से लापता बच्चा गाजियाबाद से बरामद, 6 मार्च को हो गया था गायब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 20, 2026

रांची के जगन्नाथपुर से लापता बच्चा गाजियाबाद से बरामद, 6 मार्च को हो गया था गायब

रांचीः लापता बच्चों की खोज में जुटी रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रांची के जगन्नाथपुर से गायब बच्चे को पुलिस ने यूपी के गाजियाबाद से बरामद कर लिया है। बच्चा 6 मार्च से लापता था। बच्चे का नाम पंकज रविदास है। पुलिस की टीम ने तकनीकी अनुसंधान के सहारे बच्चे को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से खोज निकाला। इस सफलता से पीड़ित परिवार और पुलिस महकमे ने राहत की सांस ली है। बताया जाता है पंकज रविदास पिछले छह मार्च से अचानक अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद जगन्नाथपुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था।
एसएसपी के नेतृत्व में बनी टीम
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम लगातार बच्चे की तलाश में जुटी रही। एसएसपी खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अपने खुफिया तंत्र को सक्रिय किया। इसी बीच पुलिस को इनपुट मिला कि बच्चा उत्तर प्रदेश में है। सूचना के आधार पर रांची पुलिस की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा। आखिरकार पंकज रविदास को गाजियाबाद के लोनी अंतर्गत कोतवाली क्षेत्र की कस्बा पुलिस चौकी से सकुशल बरामद कर लिया गया।

See also  अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने का किया एलान, दो दिन बाद आम आदमी पार्टी से कोई नेता बनेगा मुख्यमंत्री
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now