स्कूल में शौच फिर भी भीषण गर्मी में बांध में जाते हैं बच्चे, लातेहार के कामता गांव के स्कूल का हाल

लातेहारः चंदवा के प्राथमिक विद्यालय हिसरी के बच्चे जान की बाजी लगा बांध  में शौच के लिए जाते हैं।  ऐसा नहीं है कि स्कूल में सरकार ने शौचाल य नहीं बनवाया है , टॉयलेट है मगर शिक्षकों ने ताला लगा दिया है । स्थानीय नेता और कामता पंचायत के सदस्य के अयूब खान के मुताबिक  स्कुल में इस समय परीक्षा चल रही है, विद्यालय में शौचालय भी है ऐसे मे इस भीषण गर्मी में  शौचालय में ताला लगाकर रखा जा रहा है,  छात्रों को शौच के लिए बाहर जाने के लिए विवश किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि बरतु बांध में इस समय करीब चार पांच फीट पानी है, छात्रों को बांध में भी डुबने की आशंका है । इस मामले को डीएसई कविता खलको से शिकायत की गई है ।

IMG 5304IMG 5305

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now