अमित शाह ने मुजफ्फरनगर में कांग्रेस पर लगाया राम मंदिर का मुद्दा लटकाने का आरोप, कहा भ्रष्टाचार छुपाने के लिए सब हुए हैं एक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 3, 2024

Amit Shah

मुजफ्फरनगरः केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राम मंदिर, सर्जिकल स्ट्राइक और आतंकवाद का मुद्दा उठाया । अमित शाह ने कहा कि

घमंडिया गठबंधन, जिसमें अखिलेश यादव की पार्टी और कांग्रेस पार्टी है, ये कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने।कांग्रेस ने 70 साल तक राम जन्मभूमि के मुद्दे को अटकाकर, लटकाकर और भटकाकर रखा।मोदी जी ने केस भी जीता, भूमि-पुजन भी किया और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी।

अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि

इस चुनाव में जो घमंडिया गठबंधन इकट्ठा हुआ है, उसमें 12 लाख करोड़ रुपये के घपले-घोटाले, भ्रष्टाचार करने वाले लोग एकत्र हुए हैं।मैं आपको बताना चाहता हूं कि मोदी जी चौधरी चरण सिंह जी के गौरव समारोह में आए,उसी दिन घमंडिया गठबंधन ने  भ्रष्टाचारी रैली आयोजित की और उस रैली में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की बात की।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पलायन का मुद्दा उठाते हुए अमित शाह ने कहा कि

2014 में जब मैं यहां आया था, उस समय कैराना, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से पलायन चालू हो गया था।

आपने 2017 में भाजपा की सरकार बनाई और योगी सरकार ने यहां पर गुंडों का आतंक बंद करके यहां पलायन रोका है और लोगों को सुरक्षित किया है।

अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए याद दिलाया कि

नरेन्द्र मोदी जी ने कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया है।

सर्जिकल स्ट्राईक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम मोदी जी ने किया है।

मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान उम्मीदवार हैं । गौरतलब है कि2014 से पहले यहां बड़ा सांप्रदायिक तनाव भी हुआ था । अमित शाह उस वक्त उत्तर प्रदेश में बीजेपी की कमान संभाल रहे थे औरचुनावों में बीजेपी को रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल हुई थी ।

See also  लोहरदगा के स्कूल हॉस्टल में 4 छात्राओं को सांप काटने का मामला, NHRC ने राज्य के मुख्य सचिव जारी किया नोटिस, 2 हफ्ते में मांगा जवाब
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now