- Advertisement -
WEB BANNER_LEADERBOARD BANNER.jpgWEB BANNER_LEADERBOARD BANNER.jpg

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार तय

Subodh kant sahay, kalichanran munda, sukdevo bhagat, jp patel

रांची : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में झारखंड के चार लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार तय कर लिये गए है। रांची, खूंटी, लोहरदगा और हजारीबाग में कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर सहमति बन गई है।

Subodh kant sahay, kalichanran munda, sukdevo bhagat, jp patel
रांची संसदीय क्षेत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय एक बार फिर कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। खूंटी से कालीचरण मुंडा कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, 2019 के लोकसभा चुनाव में वो केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से बहुत कम मतों से चुनाव हार गए थे। लोहरदगा से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे, वो भी बहुत कम अंतर से पिछले लोकसभा चुनाव में हारे थे। हालांकि इस सीट के लिए मांडर से कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की भी दावेदारी पेश कर रही थीं। वही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से जेपी पटेल को उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है। जेपी पटेल मांडू से विधायक है और होली से ठीक पहले वो बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए है। इस सीट को लेकर पहले अंबा प्रसाद को दावेदार माना जा रहा था, लेकिन ईडी की छापेमारी के बाद अंबा ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया, इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दिल्ली लेकर मांडू विधायक जेपी पटेल को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई, उस समय से ही माना जा रहा था कि कांग्रेस उन्हे हजारीबाग से उम्मीदवार बना सकती है।

Cec meeting

अन्य लोकसभा उम्मीदवार को लेकर भी जल्द फैसला ले लिया जाएगा और माना जा रहा है कि गुरूवार या शुक्रवार को कांग्रेस अपने सभी उम्मीदवारों के नाम का एलान कर देगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
- Advertisement -
WEB BANNER_MEDIUM BANNER.jpgWEB BANNER_MEDIUM BANNER.jpg