डेढ़ करोड़ के ब्राउन सुगर के साथ दो भाई गिरफ्तार, घर से ही चला रहा था अवैध कारोबार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 25, 2024

चतरा : अफीम तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित अफीम के साथ दो भाईयों को गिरफ्तार किया है। एसपी विकास पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में गठित वशिष्टनगर जोरी थाना पुलिस की स्पेशल टीम को यह कामयाबी हांथ लगी है। गिरफ्तार तस्कर आपस मे सहोदर भाई हैं और दोनों मिलकर घर मे ब्राउन सुगर के मिनी फैक्ट्री का संचालन करते थे। गिरफ्तार तस्करों के घर से सुरक्षाबलों ने 28 किलो 50 ग्राम गिला अफीम, ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त जैक मशीन, ढक्कन, लकड़ी का टुकड़ा, प्लास्टिक टब व अफीम से सना कपड़ा जब्त किया है।

afim

प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के राजगुरु गांव में पुलिस ने यह बड़ी कार्रवाई की है। गांव के दो सहोदर भाईयों देवनंदन गंझू व पंकज कुमार को दबोचा गया है। उन्होंने बताया कि दोनों भाई मिलकर अफीम तस्करी के काले धंधे का संचालन करते थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के घर से 28 किलो 50 ग्राम गिला अफीम, ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त जैक मशीन, ढक्कन, चार पीस लकड़ी का टुकड़ा, गेरुआ रंग का प्लास्टिक टब व अफीम से सना कपड़ा समेत
अफीम से ब्राउन सुगर बनाने में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया गया है। एसपी ने कहा है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त तस्करों और माफियाओं के विरुद्ध पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

See also  बिहार के सुपौल में BMP के 250 जवान अचानक हुए बीमार, खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now