BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की कार हुई चोरी, सर्विस सेंटर से गायब हो गई लग्जरी कार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 25, 2024

दिल्ली : बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी मल्लिका नड्डा की कार चोरी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार उनकी कार दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से गायब हो गई है। बताया जा रहा है कि उनका ड्राइवर उनकी कार को सर्विस स्टेशन लेकर गया था वही से कार चोरी हो गई।
उनकी कार को जोगिंदर सिंह नाम का ड्राइवर चलाता है, जो गोविंदपुरी इलाके का रहने वाला है। 19 मार्च को जोगिंदर सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार जिसका नंबर HP03D0021 है, खड़ी करके गया था, जब वो घर से वापस आया तो कार वहां नहीं थी कोई लेकर जा चुका था।
ड्राइवर जोगिंदर ने बिना देर किए मामले की जानकारी पुलिस को दी, जोगिंदर की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है ।सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की ।पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज देखी तो कार गुरुग्राम की तरफ जाती हुई दिखाई दी ।हालांकि अभी तक कार का कोई सुराग नहीं मिला है।

See also  पुरी की 15 वर्षीय लड़की की दिल्ली के AIIMS में मौत, अपराधियों ने जिंदा जलाने की थी कोशिश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now