रांची के सर्वदा ज्वेलर्स से दो करोड़ का ज्वेलरी चुराकर शेयर बाजार में लगाया, मैनेजर सहित दो गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 25, 2024

रांची : राजधानी रांची के सर्वदा ज्वेलर्स में चोरी की घटना सामने आई है। दुकान से सोना गायब होने के मामले में दुकान के मालिक ने लोअर बाजार थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में दुकान के मैनेजर और एक कारीगर को गिरफ्तार किया है।
रांची के लोअर बाजार स्थित सर्वदा ज्वेलर्स में मैनेजर द्वारा 2 करोड़ का सोना गायब कर दिया गया। मामले में ज्वेलरी शॉप के मालिक अुनराग सिंघानिया ने मैनेजर मोहित नारंग के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए मैनेजर मोहित नारंग को हिरासत में लिया, पूछताछ के दौरान उसने अपने जुर्म को स्वीकार कर लिया। जेवर दुकान में काम करने वाले कारीगर जीतन हाजरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मैनेजर नारंग को शेयर बाजार में पैसा लगाने की आदत थी, इस बार उसने दो करोड़ रुपए का सोना बेचकर शेयर बाजार में 5 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाने के लिए इन्वेस्ट किया था ।लेकिन अचानक शेयर बाजार में उसे सवा दो करोड़ रुपए का नुकसान हो गया इधर प्रतिष्ठान में ऑडिट हुआ तो सोने की चोरी पकड़ी गई।
सर्वदा ज्वेलर्स के मालिक अनुराग सिंघानिया ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके प्रतिष्ठान में 10 से 11 स्टाफ काम करते हैं ।मार्च महीने में जब ऑडिटर के द्वारा ऑडिट किया गया तो यह जानकारी मिली कि लगभग 2277.657 ग्राम सोना प्रतिष्ठान से गायब है ।जांच में यह बात सामने आई कि उसके प्रतिष्ठान का स्टोर मैनेजर लगभग 6 महीने से धीरे-धीरे सोने की चोरी कर रहा था ।ऑडिट में जब सोने की चोरी की बात पता चली तब अनुराग सिंघानिया के द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई।

See also  Ranchi के होटल में ED की बड़ी कार्रवाईः RJD नेता के करीबी बड़े बालू कारोबारी को किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now