शादीशुदा प्रेमिका बनी हत्यारन, प्रेमी के गले में घोंप दिया रॉड; बचाने पहुंचे भाई पर भी हमला

premi premika

झारखंड के मेदिनीनगर के हमीदगंज मोहल्ला स्थित बीएन कॉलेज रोड में कथित प्रेमिका ललिता देवी ने परिजनों के साथ मिलकर 22 वर्षीय प्रेमी संजय कुमार गोस्वामी की गले में रॉड घोंपकर हत्या कर दी। तीन बच्चे की मां और पति से दूर मायके हमीदगंज में रह रही आरोपी प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पटना के इस्कॉन मंदिर में जमकर चले लाठी डंडे, पुजारियों के दो गुट भिड़े, कई जख्मी

मृतक के भाई विनोद गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि महिला की शादी चियांकी में हुई है, परंतु वह पति को छोड़कर मायके में ही रहती है। उसका भाई संजय कुमार गोस्वामी भी उसी मोहल्ले में रहते थे। संजय गोस्वामी मेदिनीनगर शहर के एक टेंट हाउस में काम करता था। पैसे के लोभ में ललिता देवी ने तीन साल से संजय को फांस रखा था। शनिवार की रात नौ बजे महिला, अपनी मां और पिता के साथ मिलकर उसके भाई को पीट रहे थे।

भाई को बचाने आगे बढ़ने पर आरोपियों ने उसपर भी हमला कर दिया, परंतु वह छत से होते हुए भाग निकला और शोर मचाने लगा। इसके बाद थाने को इसकी सूचना दी, परंतु तबतक उसके भाई की मौत हो चुकी थी। सूचना पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कनाडा में वेटर की नौकरी के लिए कतार में लगे हजारों भारतीय युवा, बेरोजगारी से परेशान; VIDEO

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now