सुबह से रात तक केंद्रीय मंत्री का इंतजार करते रहे ग्रामीण, अर्जुन मुंडा के सांसद प्रतिनिधि को घेर लोगों ने निकाली भड़ास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 22, 2024

सिमडेगा : केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा का सुबह से रात तक इंतजार कर रहे ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। केंद्रीय मंत्री के नहीं आने से नाराज लोगों ने सांसद प्रतिनिधि को घेर लिया और जमकर खरी खोटी सुनाई।
दरअसल, अर्जुन मुंडा बानो प्रखंड के दौरे पर शुक्रवार को थे। तय कार्यक्रम के अनुसार अर्जुन मुंडा बानो तो गए लेकिन बानो के नोमिल में सांसद अर्जुन मुंडा नहीं जा सके उसके बाद ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। घंटों केंद्रीय मंत्री का इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि को घेर लिया और कहा कि सुबह से हम सब सांसद का इंतजार कर रहे थे वो नहीं आये आगे से बानो में कार्यक्रम नहीं करें नहीं तो जनता विरोध करेगी। लोगों की नाराजगी कम करने के लिए सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि अगली बार सांसद जल्द ही विशेष तौर पर यहां आप लोगों से मिलने आएंगे। लोकसभा चुनाव के समय सांसद को लेकर ऐसी नाराजगी ने विपक्ष को सांसद को घेरने का मुद्दा दे दिया है।

See also  चंपाई सोरेन की सीट छोड़कर BJP नेता गणेश महाली ने अर्जुन मुंडा की सीट पर ठोकी दावेदारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now