चंढीगढ़ : इस वक्त की बड़ी खबर हरियाणा से आ रही है जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होने राज्यपाल का अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके साथ ही जननायक जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन टूटना तय है।
हरियाणा में जारी सियासी संकट के बीच बीजेपी के समर्थन में निर्दलीय विधायक आ गए है। लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर हुए विवाद के बीच गठबंधन खत्म टूट रहा है। मनोहर लाल खट्टर समेत 5 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। संभावना जताई जा रही है कि आज ही नई सरकार का गठन होगा।


