पारा शिक्षक आज करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव, वेतनमान के साथ राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग

पारा शिक्षक आज करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव, वेतनमान के साथ राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग

रांची: राज्य के सहायक पुलिस कर्मी के बाद अब सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने वाले है। शुक्रवार को सहायक पुलिसकर्मियों ने सीएम हाउस का घेराव किया था, अब पारा शिक्षक शनिवार को घेराव करने वाले है।

रांची के हरमू फल मंडी के पीछे HDFC बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या, अमर बाउरी ने क़ानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
पारा शिक्षक वेतनमान के साथ राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर सड़क पर उतर रहे है और मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर रहे है। आंदोलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात को ही पारा शिक्षक राज्य के अलग अलग कोने से राजधानी रांची में आ चुके है। झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के विनोद तिवारी ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। झारखंड शिक्षा परियोजना के पदाधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है, ऐसे में शिक्षकों के समक्ष आंदोलन करने के अलावा कोई विकल्न नहीं है। मोर्चा की मुख्य मांग है कि इन्हे बिहार के तर्ज पर राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए। शिक्षकों को ईपीएफ का लाभ देना, राज्य में द्वितीय आकलन परीक्षा का आयोजन जल्द करना और दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी को प्रावधान के अनुरूप अंक में छूट देना।

See also  रांची SSP और बाबूलाल मरांडी आमने-सामनेः भारत माता की जय नारे लगाने वाले पत्थरबाजी करते है वाले बयान पर जारी है सोशल मीडिया पर वार-पलटवार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now