प्रदीप वर्मा को राज्यसभा भेजने के लिए बीजेपी विधायकों ने की बैठक,सोमवार को नामांकन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 10, 2024

झारखंड बीजेपी विधायकों की बैठक

रांचीः बीजेपी प्रदेश कार्यालय में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में  नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, मुख्य सचेतक बिरंची नारायण, सचेतक जेपी पटेल, विधायक सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, अनंत ओझा,राज सिन्हा,नीरा यादव, केदार हाजरा, कोचे मुंडा, नारायण दास, अमित मंडल, समरी लाल सहित राज्यसभा के घोषित प्रत्याशी एवं प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा उपस्थित थे। 

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने  कहा कि भाजपा ने एक समर्पित डॉ कार्यकर्ता डॉ प्रदीप वर्मा जो वर्षों से लगातार पार्टी कार्य विभिन्न दायित्वों के माध्यम से कर रहे हैं को आगामी राज्यसभा चुनाव में भाजपा का प्रत्याशी बनाया है के चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि राज्य में खाली हुए दो राज्यसभा सीटों में एक भाजपा के खाते में है तथा दूसरा राज्य के सत्ताधारी गठबंधन के खाते में। संख्या बल के आधार पर दोनो पक्षों के पास एक एक उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने का संख्याबल है।

See also  रिम्स डेंटल कालेज में इंटर्न छात्रों ने काम बंद किया, स्टाइपेंड नहीं मिलने के कारण हड़ताल पर गए

कहा कि भाजपा ने अपना  उम्मीदवार घोषित कर दिया है तथा कल 11.30 बजे पूर्वाह्न नामांकन भी दाखिल करेंगे। ऐसे में आदर्श स्थिति होगी कि  सत्ता पक्ष भी अपना एक उम्मीदवार घोषित कर  दोनो सीटों पर निर्विरोध जीत सुनिश्चित कराए। इसके पूर्व विधायक दल की बैठक में पार्टी के घोषित प्रत्याशी डॉ प्रदीप वर्मा का अभिनंदन किया गया। डॉ वर्मा ने मौके पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष,प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित सभी का आभार प्रकट किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now