दिल्ली : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल के 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। हाईप्रोफाइल सीटों पर ममता ने बिहारी और बाहरी उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। टीएमसी की ओर से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में आसनसोल से एक बार फिर फिल्म स्टार और बिहार बाबू शत्रुध्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। टीएमसी सांसद शत्रुध्न सिन्हा को टक्कर देने के लिए बीजेपी ने भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया था लेकिन भारी विरोध के बाद पवन सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया। बीजेपी को अब इस सीट पर नये उम्मीदवार की तलाश है जो शत्रुध्न सिन्हा को शिकस्त दे सके।
एक और बिहारी बाबू पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्धमान-दुर्गापुर से उम्मीदवार बनाया है। 2019 के चुनाव में बीजेपी के अहलूवालिया इस सीट से सांसद चुने गए थे। कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद रह चुके है। इस बार फिर उनके दरभंगा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन टीएमसी ने उन्हे टिकट देकर अटकलों पर विराम लगा दिया।
ममता बनर्जी के क्रिकेटर यूसुफ पठान को कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ बहरामपुर से उम्मीदवार बनाया है। ममता बनर्जी के विरोध को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले अधीर रंजन चौधरी को उनके क्षेत्र में ही घेरने के लिए ममता ने गुजरात के रहने वाले क्रिकेटर यूसुफ पठान पर दांव लगाया है। कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा को एक बार फिर टीएमसी ने टिकट दिया है वही बशीरहाट सीट से नुसरह जहां का टिकट काटकर हाजी नुरूल इस्लाम को चुनाव मैदान में उतारा है।
टीएमसी ने किसे कहां से उतारा?
कूचबिहार- जगदीश चंद्र बसुनिया
अलीपुरद्वार- प्रकाश चिक बड़ाइक
जलपाईगुड़ी- निर्मल चंद्र रॉय
दार्जिलिंग- गोपाल लामा
रायगंज- कृष्णा कल्याणी
बालुरघाट- बिप्लब मित्रा
मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी
मालदा दक्षिण- शहनाजअली रैहान
जंगीपुर- खलीलुर्रहमान
बहरामपुर- यूसुफ पठान
मुर्शिदाबाद- अबू ताहिर खान
कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा
रानाघाट- मुकुटमणि अधिुकारी
बंगा- विश्वजीत दास
बैरकपुर- पार्थ भौमिक
दम दम- सौगत रॉय
बारासात- काकोली घोष दस्तीदार
बशीरहाट- हाजी नुरुल इस्लाम
जयनगर- प्रतिमा मंडल
मथुरापुर- बापी हलदर
डायमंड हार्बर- अभिषेक बनर्जी
जादवपुर- सयानी घोष
कोलकाता दक्षिण – माला रॉय
कोलकाता उत्तर – सुदीप बनर्जी
हावड़ा – प्रसून बनर्जी
उलूबेरिया – सजदा अहमद
श्रीरामपुर-कल्याण बनर्जी
हुगली – रचना बनर्जी
आरामबाग – मिताली बाग
तमलुक – देवांशु भट्टाचार्य
काथी – उत्तम बारिक
घाटल- देव (दीपक अधिकारी)
झारग्राम- कालीपाड़ा सारण
मेदिनीपुर- जून मालिया
पुरुलिया- शांतिराम महतो
बांकुरा- अरूप चक्रवर्ती
पूर्वी बर्दवान- डॉ. शर्मिला सरकार
दुर्गापुर- कीर्ति आजाद
आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा
बोलपुर- असित माल
बीरभूम- शताब्दी रॉय
बिष्णुपुर- सुजाता मंडल खा




