चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा, लोकसभा चुनाव नजदीक, तीन आयुक्तों में बचे सिर्फ राजीव कुमार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 9, 2024

दिल्ली.. लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान किसी भी दिन हो सकता है ऐसे में चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने इस्तीफा दे दिया है । अरुण गोयल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर कर लिया है । कानून मंत्रालय के मुताबकि अरुण गोयल ने नौ मार्च को इस्तीफा दिया जिसे मंजूर कर लिया गया है । अब तीन सदस्यों वाली चुनाव आयोग की टीम में सिर्फ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही बचे हैं । इससे पहले  चुनाव आयुक्त अनूप पांडेय सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

अरुण गोयल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनका कैडर पंजाब था । उनका कार्यकाल 2027 में खत्म हो रहा था । ऐसे में अचानक इस्तीफे के कई अर्थ निकाले जा रहे हैं। हांलाकि अभी तक उनके इस्तीफे की असली वजह नहीं पता चल सकी है । अरुण गोयल को 2022 में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था । 

उनकी नियुक्ति को भी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म नाम की एक स्वयंसेवी संस्था ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी । इसके लिए पीआईएल भी दायर किया गया था ।हांलाकि कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए नियुक्ति में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था । 

See also  कांग्रेस पार्टी में बड़ा फेरबदल, गुलाम अहमद मीर को झारखंड और मोहन प्रकाश को बिहार का प्रभारी बनाया गया

अरुण गोयल को चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में 11 से 13 मार्च के बीज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहना था । क्योंकि चुनाव आयुक्तों की नियुक्तों के कानून में संशोधन हो चुका है इसलिए अब नए नियमों के मुताबिक ही चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति होगी । 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now