मध्यप्रदेश मंत्रालय भवन में लगी भीषण आग, बिल्डिंग के अंदर फंसे पांच लोगों को बाहर निकाला गया

भोपाल : इस वक्त की बड़ी खबर मध्यप्रदेश के भोपाल से आ रही है जहां शनिवार सुबह वल्लभ भवन में आग लग गई है। मंत्रालय भवन के चौथी मंजिल पर आग लगी हुई है। आग में कई लोगों के फंसे होने की भी सूचना है। आग लगातार फैलता जा रहा है। फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है और आग को काबू में करने की कोशिश की जा रही है।
बताया जा रहा है कि आग में कई महत्वपूर्व दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं. पुरानी फाइलों और कचरे के ढेर में आग लगने की बात भी सामने आ रही है । आगजनी की सूचना मिलते ही फौरन दमकल की टीम मौके पर पहुंचीं । आग बुझाने का काम अभी जारी है। फिलहाल फायर सेफ्टी एक्सपर्ट पंकज खरे भी मौके पर मौजूद हैं। बता दें कि वल्लभ भवन में मध्य प्रदेश का सचिवालय है।बिल्डिंग के अंदर फंसे पांच लोगों को फायर बिग्रेड की टीम ने निकाल लिया है। आग बुझाने की कोशिश पिछले 5 घंटे से ज्यादा समय से जारी है।

See also  हम स्पेशल स्टेटस नहीं मांग रहे, हमें हमारा हक दीजिए प्रधानमंत्री जी- हेमंत सोरेन ने चिट्ठी लिख मांगे 1.36 लाख करोड़, नहीं दे सकते तो हर महीने ब्याज के 1100 करोड़ की डिमांड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now