बेटे के लिए फिल्ड तैयार करने में जुटे एनोस एक्का, विशाल नगाड़ा पिटावन रैली कर किया शक्ति प्रदर्शन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 4, 2024

सिमडेगा : पूर्व मंत्री और झारखंड पार्टी के अध्यक्ष एनोस एक्का ने सोमवार को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में विशाल नगाड़ा पिटावन रैली को संबोधित किया। इस रैली के माध्यम से उन्होने अपने बेटे की राजनीतिक जमीन बनाने की कोशिश की है।
रैली में एनोस और उनके बेटे बैलगाड़ी पर सवार होकर आए। रैली को संबोधित करते हुए एनोस ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने क्षेत्र की जनता और राज्य को ठगा है। एनोस ने कहा कि झारखंड पार्टी के नगाड़ा के आगे सभी राजनीतिक पार्टियों की बोलती बंद हो गई है। उन्होने कहा कि स्थानीय कांग्रेस विधायक बीजेपी के हाथों बिका हुआ है। किसी भी सांसद ने सिमडेगा के लिए काम नहीं किया, झारखंड पार्टी लोकसभा चुनाव जीतकर क्षेत्र का विकास करेगी।

See also  पंचायत के आदेश पर महिला की काट दी गर्दन, झारखंड में दो पत्नी के बीच विवाद का हुआ खूनी अंजाम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now