आर्केस्ट्रा आर्टिस्ट के साथ गैंगरेप, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 4, 2024

रांची नेत्रहीन नाबालिग से हैवानियत, पिता और भाईयों ने किया दुष्कर्म, मां बनी रही मूकदर्शक

पलामू : छत्तीसगढ़ के आर्केस्ट्रा कलाकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गैंगरेप के बाद पीड़ित युवती को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के निशानदेही पर तीन में से दो आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। आरोपी अजय कुमार उर्फ गोलू और विन्देश्वर कुमार विश्रामपुर का रहने वाला है। एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
जानकारी के अनुसार विश्रामपुर में कई ऑर्केस्ट्रा टीम संचालन का कार्य करती है। जिनका कार्य छत्तीसगढ़ आदि क्षेत्रों से नृत्य को बुलाकर कार्यक्रम को आयोजित कराना है। हुसैनाबाद इलाके में कार्यक्रम के लिए छत्तीसगढ़ की एक कलाकार को इनके द्वारा बुलाया गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी गाड़ी से लौट रहे थे। इसी क्रम में आरोपियों के द्वारा महिला कलाकार को कुछ नशा युक्त पदार्थ खिलाई गई। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। साथ हीं बेहोशी की हालत में किसी अनहोनी को देखते हुए अपने को बचाने के लिए सभी उसे रास्ते में हीं छोड़ कर भाग गए। रविवार को उसे अज्ञात लोगों के द्वारा मेदिनीनगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां होश में आने के बाद पूरी घटना क्रम की जानकारी दी। साथ हीं तीन लोग अजय, विन्देश्वर और गोलू पर प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला का मेदिनीनगर में इलाज चल रहा है। विश्रामपुर सब इंस्पेक्टर प्रदीप शर्मा ने बताया कि पीड़िता के द्वारा महिला पूरी घटना क्रम की शिकायत मेदिनीनगर महिला थाना में की गई थी। जहां तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिनमें अजय, विन्देश्वर और गोलू का नाम शामिल हैं। महिला थाना से मिली सूचना और प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई करते हुए अजय व विन्देश्वर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

See also  तेजी से बढ़ेगा पूरे झारखंड का तापमान, फिर होगी बारिश; जानें अगले 1 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now