जमशेदपुर में होगा बिहार-झारखंड प्लास्टिक सर्जन एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन, देश-विदेश के प्रतिष्ठित डॉक्टर होंगे शामिल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 29, 2024

जमशेदपुर : बिहार-झारखंड के प्रतिष्ठित प्लास्टिक सर्जनों की बैठक जमशेदपुर के गोलमुरी क्लब में हुई। इस बैठक से पहले बिहार-झारखंड प्लास्टिक सर्जन एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर वी एस पी सिन्हा का डॉक्टर अजय कुमार सिंह, डॉक्टर अनंत सिन्हा, डॉक्टर राज कुमार पाठक, डॉक्टर विक्रांत रंजन, डॉक्टर तन्मय प्रसाद ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस बैठक में बिहार-झारखंड प्लास्टिक सर्जन एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन जमशेदपुर में कराने का निर्णय लिया गया। जिसमें बिहार-झारखंछ के सभी प्लास्टिक सर्जन के साथ देश-विदेश के अन्य प्लास्टिक सर्जन भी शामिल होंगे। गुरूवार को हुई बैठक में रांची के जेएससीए स्टेडियम में आयोजित नेशनल एकेडमी ऑफ बर्न के राष्ट्रीय अधिवेशन की समीक्षा की गई। इसके साथ ही डॉक्टर अनंत सिन्हा को इसके सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। बैठक में जले हुए रोगियों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा देने को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में शामिल हुए डॉक्टरों का स्वागत डॉक्टर ललित मिंज और डॉक्टर जयंत लेंका के द्वारा किया गया।

See also  झारखंड के इस जिले में तोड़े जाएंगे 206 घर, एनजीटी के नोटिस के बाद सरकार रेस
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now