गढ़वा : विशुनपुर थाना क्षेत्र के सारो गांव से नल जल योजना में काम करने जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप वैन खाई में गिर गया। गहरी खाई में गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 18 मजदूर घायल हो गए है। मृतक मजदूर की पहचान ओमप्रकाश वियार के रूप में हुई है। हादसे में सुगिया देवी और दुबे वियार गंभीर रूप से घायल हो गए है जिन्हे गढ़वा सदर अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायल मजदूरों को अनुमंडल अस्पताल बंशीधर नगर में भर्ती कराया गया है।


