रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने की 23 थाना प्रभारियों की पोस्टिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 22, 2024

रांची में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश

रांची : लोकसभा चुनाव से पहले रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने 23 थाना प्रभारियों और तीन सब इंस्पेक्टर की पोस्टिंग की है। इसको लेकर एसएसपी कार्यालय की ओर से पत्र जारी कर दिया गया है। रामेश्वर उपाध्याय पंडरा ओपी, चंद्रशेखर सिंह खेलगांव थाना, रोशन कुमार सिंह बीआईटी मेसरा, कश्यप गौतम एअरपोर्ट थाना, महेश मुंडा एसटी एससी थाना, पिंकी कुमारी साव महिला थाना, मोहित कुमार सिल्ली थाना, कुंदन कुमार मुरी ओपी, दीपक कुमार सिन्हा सिकिदरी थाना, गौतम कुमार राय पिठोरिया थाना, चंदन कुमार सोनाहातू थाना, फैज रवानी राहे ओपी, राहुल को मांडर थाना, अजीम अंसारी को चान्हो थाना, विनित कुमार को ठाकुरगांव थाना, संतोष कुमार यादव को लापुंग थाना, देव प्रताप धान को नारकोपी थाना, गोविंद कुमार को मैक्लुस्कीगंज थाना, संजीव कुमार को खादगढ़ा टीओपी, अजय कुमार को दलादली टीओपी, प्रदीप कुमार राय को विधानसभा थाना और अभिषेक राय को नगड़ी थाना का कार्यकारी थाना प्रभारी बनाया गया है. इसके अलावा सब इंस्पेक्टर चमरा मिंज को अनगड़ा थाना, शंकर राम और लक्ष्मण पूर्ति को खेलारी थाना, अभय कुमार को चुनाव कोषांग में पदस्थापित किया गया हैं।

See also  गुमला, गढ़वा और गोड्डा मंडल कारा में छापेमारी, सभी वार्डो में चलाया गया सघन तलाशी अभियान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now