दुमका में घूसखोर ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, केस में राहत दिलाने के नाम पर मांग रहा था 50 हजार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 21, 2024

दुमका : जरमुंडी थाना में तैनात एएसआई राजकुमार सिंह को एसीबी की टीम ने 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में एएसआई के सहयोगी स्वरूप सिन्हा को भी एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है, जो एक राजनीतिक दल का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। एंटी करप्शन ब्यूरों ने अभिषेक कुमार की शिकायत पर ये कार्रवाई की है।
पीड़ित अभिषेक ने बताया कि उसपर बिजली चोरी का एक केस था, जिसको लेकर पुलिस पदाधिकारी बार बार उसके घर जाकर दवाब बना रहे थे और टॉर्चर कर रहे थे। केस में राहत दिलाने के नाम पर 50 हजार रूपये की डिमांड रखी थी। पहली किश्त के रूप में 10 हजार रूपये लेते रंगे हाथ एएसआई गिरफ्तार हुआ।

See also  बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बड़ा दावा, इंडिया गठबंधन में होगी टूट!आईपी गुप्ता या मुकेश सहनी कौन जाएगा NDA के साथ
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now