आयकर रिटर्न नहीं भरने का मामलाः कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा ने कोर्ट में लगाई हाजिरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 21, 2024

रांची : चाईबासा से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा आयकर रिटर्न नहीं भरने के मामले में कोर्ट में बुधवार को पेश हुई। सीजेएम कोर्ट में सरेंडर करने के बाद पहली बार गीता कोड़ा कोर्ट में पेश हुई। कोर्ट ने निर्धारित की गई तिथि को अभियोजन गवाह पेश करने को कहा है।
19 जनवरी को गीता कोड़ा को इस मामले में अपर न्याययुक्त एमसी झा ने जमानत दी थी। आयकर विभाग ने 4 जनवरी 2012 को आर्थिक अपराध के तहत कोर्ट में मामला दर्ज कराया था।
2009-10 में आयकर रिटर्न नहीं भरने और उसका सही जानकारी नहीं देने का आरोप गीता कोड़ा पर लगाया था । आयकर विभाग के द्वारा केस दर्ज होने के बाद गीता कोड़ा ने झारखंड हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था । जिसके बाद लगभग 5 साल तक हाई कोर्ट ने स्टे लगाया था । स्टे खत्म होने के बाद निचली अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर किया था।

See also  गीता कोड़ा के बाद अब कांग्रेस के तीन कार्यकारी अध्यक्ष ने खोला प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, शिकायत लेकर पहुंच गए दिल्ली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now