चतरा : ईटखोरी स्थित तीन धर्मो के संगल स्थल मां भद्रकाली मंदिर परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय राजकीय ईटखोरी महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन कर रहे है। इस दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता और चतरा सांसद सुनील सिंह के साथ कई नेता और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। महोत्सव की तैयारी को लेकर बोकारो रेंज के आईजी डॉक्टर माइकल राज, चतरा उपायुक्त अबु इमरान और एसपी राकेश रंजन सहित अन्य अधिकारियों ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, मुख्य समारोह स्थल से लेकर हैलीपैड तक का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने वीवीआईपी, वीआईपी, पत्रकार सहित अन्य नागरिकों के बैठने के लिए बनाए जा रहे दर्शक दीर्घा का भी अवलोकन किया तथा काम कर रहे कर्मियों को कई आवशयक निर्देश दिए।
एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
एसपी राकेश रंजन इटखोरी महोत्सव स्थल पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होनें कहा कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया हैं। 1000 से अधिक जिला बल के जवानों को लगाया गया है। बताते चलें कि मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन आज करीब 3 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगें। इस दौरान उनके द्वारा मंदिर परिसर में पौधरोपण भी किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा चतरा के राजद विधायक सह राज्य के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण सह कौशल विकास एवं उद्योग मंत्री सत्यानंद भोक्ता, चतरा सांसद डॉ. सुनील कुमार सिंह, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास समेत कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहेंगे। इधर महोत्सव को लेकर दुकानदारों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। मां भद्रकाली मंदिर परिसर स्थित सभी दुकानों को भव्य तरीके से सजाया गया है ।
राजकीय इटखोरी महोत्सव में आज होने वाले कार्यक्रम की समय सारिणी
राजकीय इटखोरी महोत्सव सीजन-10 के पहले दिन सोमवार को मुख्यमंत्री का आगमन, दर्शन पूजन एवं महोत्सव का उद्घाटन और संबोधन दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक। डॉ. विपिन मिश्रा एवं ग्रुप की प्रस्तुति 05:30 बजे संध्या से 06:00 बजे संध्या तक। कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, इटखोरी द्वारा प्रस्तुति 06:00 बजे संध्या से 06:30 बजे संध्या तक। मुकुंद नायक एवं ग्रुप की प्रस्तुति 06:30 बजे संध्या से 07:00 बजे संध्या तक। सत्या ठाकुर एवं ग्रुप की प्रस्तुति 07:00 बजे संध्या से 07:45 बजे रात्रि तक। अल्ताफ राजा एवं ग्रुप की प्रस्तुति 07:45 बजे रात्रि से 09:30 बजे रात्रि तक। अक्षरा सिंह की प्रस्तुति 09:30 बजे रात्रि से 11:00 बजे रात्रि तक









