Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, सिक लीव पर गए कर्मचारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 8, 2024

Air India Express प्रबंधन ने लिया बड़ा एक्शनः Sick Leave पर गये कर्मचारियों को किया टर्मिनेट

दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवा पर आये संकट को लेकर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबर एक साथ सिक लीव पर चले गये है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों की इस हरकत की वजह से मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 70 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हो गई है। इसमें कई डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शामिल है।

Astra Zeneca: सवाल उठने पर एस्ट्राजेनेका ने दुनियाभर से वापस मंगाई कोरोना वैक्सीन
इससे पहले विस्तारा में पायलट्स की कमी की वजह से रूक गया था और अब एयर इंडिया एक्सप्रेस के क्रू मेंबर के लीव पर चले जाने से संकट बढ़ गया है। इससे विमान में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सिविल एविएशन अथॉरिटीज इस मसले पर नजर बनाए हुए है. कई पैसेंजर्स काफी परेशान हुए हैं, उन्होंने एयर कैरियर के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स का सहारा लिया है ।पिछले महीने एअर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने कुप्रबंधन का आरोप लगाया था और कहा था कि कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है।

See also  मंत्री रामदास सोरेन की स्थिति में कोई सुधार नहीं, अमेरिका के डॉक्टर ने वीडियो से किया लाइव अध्ययन

ED का दावाः टेंडर मैनेज करता था मंत्री का PS संजीव, नेताओं और अफसरों को भी देता था कमीशन का हिस्सा

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि एयरलाइन के केबिन क्रू के एक ग्रुप ने कल रात अंतिम समय में बीमार होने की सूचना दी है, जिसकी वजह से उड़ान में देरी होने के साथ फ्लाइट कैंसल करनी पड़ी हैं ।जबकि हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए क्रू के साथ बातचीत कर रहे हैं ।एयरलाइन टीमें सक्रिय रूप से इस इश्यू को देख रही है और समस्या को हल करने का प्रयास कर रही है।क्रू मेंबर्स के अचानक से बीमार होने की खबर से जो असुविधा पैसेंजर्स को हुई है उसके लिए एयरलाइन माफी मांगती है।

Mayawati ने अपने भतीजे Akash Anand को BSP के नेशनल कोओर्डिनेटर पद से हटाया, उत्तराधिकारी बनाने का फैसला लिया वापस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now