कल्पना सोरेन को अरविंद केजरीवाल ने किया फोन, हेमंत सोरेन पर ED की कार्रवाई को लेकर हुई बातचीत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 18, 2024

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फोन पर बात की। इस बात की जानकारी कल्पना ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी। हेमंत सोरेन के एक्स अकाउंट पर कल्पना ने केजरीवाल से हुई बातचीत की जानकारी दी। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से कल्पना ही हेमंत के सोशल मीडिया अकाउंट को ऑपरेट कर रही है।
कल्पना ने केजरीवाल से हुई बातचीत की जानकारी देते हुए हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिया कि आज दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी से फ़ोन पर बातचीत हुई। अरविंद जी का धन्यवाद कि इस घड़ी में वह झारखण्डी योद्धा हेमन्त जी और झामुमो परिवार के साथ हैं।
केंद्र सरकार और बीजेपी का षड्यंत्र आज पूरा देश देख रहा है। झारखण्ड के साथ-साथ दिल्ली एवं अन्य गैर-भाजपा शासित राज्यों में कैसे लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है, यह देख हर कोई क्षुब्ध है।
केंद्र सरकार और बीजेपी के इस षड्यंत्र का हमें मिलकर मुकाबला करना है।
जय जोहार!🏹
जय झारखण्ड!
~कल्पना मुर्मू सोरेन

See also  Hemant Soren की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने ED को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

कल्पना सोरेन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा “कल्पना जी, हम झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के साथ पूरी तरह खड़े हैं। पूरा देश उनकी हिम्मत और हौसले की दाद देता है। किस तरह वे बीजेपी के जुल्मों का सामना कर रहे हैं। आज अगर वो बीजेपी के साथ चले जाते तो उन्हें जेल ना होती। लेकिन उन्होंने सच्चाई का पथ नहीं छोड़ा। उन्हें सलाम!”

kalpna tweet 1
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद से देश के कई नेताओं ने कल्पना से मिलकर और फोन पर बात कर अपना समर्थन जताया है। सभी नेताओं ने कल्पना से मुलाकात कर भरोसा जताया कि वो हेमंत सोरेन और जेएमएम के साथ है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी कल्पना सोरेन से मुलाकात की थी और कहा था कि एक षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिनों पहले वृंदा करात ने भी कल्पना सोरेन से मुलाकात की थी।

See also  सेक्स रैकेट को लेकर छापेमारी, होटल मालिक को किया गया गिरफ्तार, पांच लड़कियां पकड़ी गई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now