मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पहुंचे अपने गांव तो लग गई मुलाकात करने वाली की लंबी लाइन, सीएम ने सबकी सुनी समस्या, निराकरण का दिया निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 15, 2024

सरायकेला : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे तो उनका वहां जोरदार स्वागत हुआ। उनसे मिलने के लिए उनके गांव के साथ साथ अगल बगल के गांव वाले भी आ गए। उनकी एक झलक के लिए लंबी लाइन लग गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को भी सुना और उसके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिये। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान की उनकी सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार का हमेशा से प्रयास रहा है कि जनता की परेशानियों का जल्द से जल्द निदान हो।

champai soren saraikela 1
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने आये लोगों ने अपनी समस्याओं और परेशानियों से उन्हे अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित और यथोचित निराकरण होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि उनके सुख- दुःख में सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है । यही वजह है कि “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत अधिकारियों का दल आपके दरवाजे पर पहुंचा और आपकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका समाधान किया। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि यह आपकी सरकार है। हम सभी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं, क्योंकि आपकी भागीदारी से ही राज्य का विकास संभव है।

See also  झारखंड में खुलेंगे अबुआ मेडिकल स्टोर, गरीबों को मुफ्त में मिलेगी दवा

champai soren saraikela

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now