JSSC सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक करने की साजिश पटना में रची गई थी, SIT ने चार अन्य को किया अरेस्ट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 14, 2024

रांची : 28 जनवरी को हुए जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक की पूरी साजिश पटना में रची गई थी। झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मोहम्मद शमीम, उसके दो बेटो और दामाद के साथ अन्य लोग इसमें शामिल थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,प्रश्न पत्र लीक मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अन्य को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्र के अनुसार प्रश्नपत्र लीक में बिहार का एक बड़ा गिरोह शामिल है। यह गिरोह इससे पहले भी कई परीक्षाओं का प्रश्नपत्र लीक करता रहा है। इसी लीड के आधार पर रांची पुलिस की दो टीम अभी पटना में है। एसआईटी जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक के बिहार कनेक्शन के करीब पहुंच चुकी है, इस प्रश्न पत्र लीक कांड में कई सरकारी अधिकारी के शामिल होने की बात कही जा रही है।
एसआईटी की अबतक हुई जांच में ये पता चला है कि प्रश्नपत्र लीक कर अभ्यर्थी को पटना में परीक्षा की तैयारी कराई गई थी।
झारखंड विधानसभा के अवर सचिव मो शामीम ने एक अभ्यार्थी पवन कुमार को 25 जनवरी की रात पटना भेजा था. अवर सचिव ने उसे एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया था । कहा गया था कि पटना स्टेशन पहुंचकर वह उस मोबाइल नंबर पर बात करे । 26 जनवरी की सुबह पवन पटना स्टेशन पहुंचा और उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर से संपर्क किया । बात होने के बाद मोबाइल नंबर वाला व्यक्ति स्टेशन पहुंचा और पवन को अपने साथ एक गुप्त स्थान पर ले गया. जहां पर पहले से तीन-चार लोग मौजूद थे । उपस्थित लोगों ने पवन को प्रश्न पत्र दिया और उसकी तैयारी भी करायी । दिनभर और रातभर तैयारी कराने के बाद 27 की सुबह उसे पटना से रवाना कर दिया । वहां से पवन सीधे धनबाद स्थित सेंटर में पहुंचा और परीक्षा में शामिल हुआ, एसआईटी की जांच में यह बात सामने आयी है । अभ्यर्थी पवन ने अवर सचिव को दो ब्लैंक चेक भी दिया था,एसआईटी को इसके सबूत भी मिले हैं।

See also  बिना कपड़े 11 दिन का सफर, कीमत 43 लाख रुपए; न्यूड क्रूज को लेकर इतना क्रेज क्यों
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now