धीरज साहू से ED ने करीब 11 घंटे की पूछताछ, ईडी ने कल फिर पूछताछ के लिए धीरज साहू को बुलाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 10, 2024

रांची : कांग्रेस सांसद धीरज साहू से प्रवर्तन निदेशालय ने करीब 11 घंटे की पूछताछ। इस दौरान ईडी ने उन्हे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से जब्त किये गए बीएमडब्लू कार के संबंध में पूछताछ की। ईडी को धीरज साहू ने बताया कि जब्त की गई कार हेमंत सोरेन की नहीं है। धीरज साहू को ईडी ने कल फिर पूछताछ के लिए बुलाया है।कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से ईडी ने उनके द्वारा आयोजित किये गए कार्यक्रमों, उनके विदेश यात्रा और राजनेता व फिल्मी हस्तियों से उनके संबंध के बारे में पूछताछ की।

dhiraj sahu ed
शनिवार को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मीडिया सलाहकार रहे अभिषेक पिंटू और विनोद सिंह से भी पूछताछ की थी। इसके साथ ही ईडी ने भानू प्रताप से भी बड़गाई अंचल में सेना की जमीन के फर्जी खरीद फरोख्त मामले में पूछताछ की। ईडी भानू को बड़गाई अंचल कार्यालय भी लेकर गई जहां करीब 3 घंटे तक ईडी ने वहां मामले को लेकर जांच की। साहिबगंज में हुए अवैध खनन को लेकर भी ईडी ने साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव से पूछताछ की।

See also  अविनाश कुमार के मुख्य सचिव बनने से बिहार के पैतृक गांव में जश्न का माहौल, बड़े भाई अमिताभ ठाकुर रहें है UP के कड़क IPS अधिकारी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now