कांग्रेस सांसद धीरज साहू से आज फिर ED करेगी पूछताछ, शनिवार को पूछताछ के बाद साहू ने कहा-“मामला कुछ भी नहीं है”

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 11, 2024

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से ईडी द्वारा जब्त की गई बीएमडब्लू कार को लेकर शनिवार को कांग्रेस सांसद धीरज साहू से प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 11 घंटे पूछताछ की थी। ईडी ने कुछ सवालों के जवाब नहीं मिलने पर रविवार को फिर धीरज साहू को बुलाया है।
शनिवार को ईडी की पूछताछ के बाद बाहर निकलने पर धीरज साहू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीएमडब्लू कार के बारे में पूछा गया,मामला कुछ भी नहीं है। वो कार माननीय मुख्यमंत्री जी का नहीं है, किसी और आदमी का है। उसी बारे में तहकीकात की गई। वो कार मेरी भी नहीं है।
साहू ने उनके ठिकानें से बरामद किये गए 351 करोड़ रूपये कैश को लेकर पूछे गए मीडिया के सवाल पर कहा कि उस कैश से मेरा कोई मतलब नहीं है, उससे हमें क्या मतलब है। वो बीएमडब्लू कार भी मेरी नहीं है।

See also  Yashaswini Sahay कौन है जिसने रांची से कांग्रेस का टिकट कर लिया हासिल, संजय सेठ को देंगी चुनौती?
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now