- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

कांग्रेस सांसद धीरज साहू से ED की पूछताछ आज, विनोद सिंह को भी ईडी ने आज फिर किया तलब

रांची : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से जब्त बीएमडब्लू कार के संबंध में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से प्रवर्तन निदेशालय की टीम शनिवार को पूछताछ करेगी। वही शुक्रवार को ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू और आर्किटेक्ट विनोद सिंह से ईडी ने पूछताछ की थी। अभिषेक प्रसाद के मोबाइल का डाटा ईडी ने जांच के लिए लिया है। विनोद सिंह को ईडी ने पूछताछ के लिए शनिवार को फिर बुलाया है।
ईडी ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास से जब्त कार के सिलसिले में पूछताछ के लिए धीरज साहू को समन जारी कर 10 फरवरी को रांची स्थित रिजनल ऑफिस में हाजिर होने का निर्देश दिया था। ईडी ने कोलकाता में प्रेमनाथ अग्रवाल के घर छापेमारी की थी, उस दौरान मिली जानकारी के बाद गुरूग्राम स्थित एक आलीशान फ्लैट पर छापा मारा था। अग्रवाल ने इसे अपना बताया था, जबकि वहां मौजूद केयर टेकर ने फ्लैट को कांग्रेस सांसद धीरज साहू का बताया था। अग्रवाल के बेटे योगेश ने दिल्ली से कार जब्त होने के बाद एक वॉट्सएप ग्रुप बनाया था, इस ग्रुप में मिली जानकारी और गुरूग्राम स्थित फ्लैट से जब्त दस्तावेज के आधार पर धीरज साहू को समन जारी किया गया था।
कांग्रेस सांसद धीरज साहू उस समय चर्चा में आये थे जब दिसंबर 2023 में आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के खिलाफ छापेमारी की थी और 351.8 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। कंपनी के प्रमोटर्स कांग्रेस सांसद के परिवार से थे।

See also  'गिरिडीह पर क्यों है विशेष ध्यान' मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया, कहा- 'विपक्ष के लोग छोड़ते रहे अपने-अपने शगूफे'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now