हेमंत सोरेन के खिलाफ धनशोधन जांचः ED ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू को भेजा समन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 8, 2024

रांची: प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। इसी मामले में केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली वाले आवास से ईडी को जो BMW कार मिली थी। वह कांग्रेस नेता धीरज साहू की मानेसर स्थित एक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता धीरज साहू को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।  ED ने धीरज साहू को पूछताछ के लिए 10 फरवरी को बुलाया है।

मिली जानकारी के अनुसार कार गुरुग्राम की भगवान दास होल्डिंग्स लिमिटेड नाम की कंपनी के नाम रजिस्टर्ड है। ये कंपनी कारोबारी और कांग्रेस नेता धीरज साहू की है। BMW कार  16 अक्टूबर 2023 को ली गई थी। ये कार झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर ईडी को मिली थी। ईडी ने इसे जब्त कर लिया था।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आये नजर, चेहरे पर मुस्कान और आत्मविश्वास आया नजर

सूत्रों के मुताबिक, ईडी सोरेन के साथ धीरज साहू के कथित संबंधों को लेकर पूछताछ करना चाह रही है। इसके अलावा ईडी झामुमो नेता के दिल्ली स्थित आवास से मिली एक लग्जरी कार के संबंध में भी सवाल कर सकती है।

कांग्रेस सांसद धीरज साहू उस समय चर्चा में आये थे जब दिसंबर 2023 में आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) के खिलाफ छापेमारी की थी और 351.8 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। यह अब तक की सबसे बड़ी जब्ती है। कंपनी के प्रमोटर्स कांग्रेस सांसद के परिवार से थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now