हेमंत सोरेन के शादी की सालगिरह आज, कल्पना सोरेन बोली-भावुक नहीं होऊंगी, संघर्ष की शक्ति बनूंगी, सीएम ने दी सालगिरह की बधाई

रांची : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में ईडी की रिमांड पर है। आज उनके रिमांड की अवधि खत्म हो रही है। हेमंत सोरेन ईडी के 5 दिनों के रिमांड पर है। बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले में तीन फरवरी से वो रिमांड पर है। ईडी बुधवार को स्पेशल जज से रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है।
आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शादी की सालगिरह है, इस मौके पर उनकी पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट लिखा है, इसमें उन्होने कहा है कि झारखण्ड के अस्तित्व और अस्मिता की रक्षा के लिए हेमन्त जी ने झुकना स्वीकार नहीं किया। उन्होंने षड्यंत्र से लड़ना और उसे हराने के लिए अपने आप को समर्पित करना बेहतर समझा।
आज हमारी शादी की 18वीं सालगिरह है, पर हेमन्त जी परिवार के बीच नहीं हैं। बच्चों के साथ नहीं हैं। विश्वास है वो इस षड्यंत्र को हरा विजेता बनकर हम सभी के साथ शीघ्र होंगे।मैं एक वीर झारखण्डी योद्धा की जीवन साथी हूं। आज के दिन मैं भावुक नहीं होऊंगी। हेमन्त जी की तरह ही विषम परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए उनके साहस और संघर्ष की शक्ति बनूंगी।

kalpna tweet
दूसरी ओर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने सालगिरह की बधाई देते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है हेमन्त बाबू और कल्पना बेटी को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आप दोनों के उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना करता हूँ।
बहुत कम लोग होते हैं जो समझौते की आसान राह की जगह, संघर्ष का कठिन रास्ता चुनते हैं। मरांग बुरू से प्रार्थना है कि आप इस विषम परिस्थिति से पार पाकर, एक विजेता की तरह हम सभी के बीच शीघ्र लौटें।

वही पूर्व मुख्यमंत्री की भाभी सीता सोरेन ने भी हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को शादी की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

sita soren tweet

cm tweet

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now