पूर्व मंत्री देव कुमार धान भेजे गए जेल, आदिवासियों के धर्मस्थली पर बन रहे स्कूल की बाउंड्री तोड़ने का मामला

रांची : पूर्व मंत्री देव कुमार धान के साथ नारायण उरांव और रजनीश उरांव को कोर्ट में सरेंडर करने के बाद जेल भेज दिया गया है। चान्हो प्रखंड के सिलगाई स्थित आदिवासियों के धर्मस्थल वीर पानी में एकलव्य आवासीय विद्यालय बनाये जाने के विरोध करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी में पूर्व मंत्री देव कुमार धान ने कोर्ट में सरेंडर किया था उसके बाद उन्हे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
स्कूल की बाउंड्री तोड़ने का मामला 29 सितंबर 2021 का है, जहां काफी संख्या में लोग जमा होकर निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय की बाउंड्री पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस दौरान काफी हंगामा किया था। बाद में इस संबंध में चान्हो थाना में उक्त आरोपितों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ (कांड संख्या 145/ 21) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now