हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन चंपई सरकार में बनेंगे डिप्टी सीएम, 5 फरवरी को होगा बहुमत परीक्षण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 2, 2024

रांची : इस वक्त की सबसे बड़ी खबर चंपई सोरेन के शपथग्रहण से आ रही है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता भी शपथ लेंगे। शपथग्रहण लेने से पहले चंपई सोरेन ने शिबू सोरेन के आवास जाकर गुरूजी से आशीर्वाद लिया। चंपई सोरेन की सरकार 5 फरवरी को बहुमत साबित करेगी।

इस सरकार में दो डिप्टी सीएम होंगे, कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम और जेएमएम कोटे से बसंत सोरेन उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।माना जा रहा है कि शपथग्रहण समारोह के ठीक बाद सभी विधायकों को शिफ्ट कर दिया जाएगा, और जब बहुमत साबित करने का समय आएगा तो 5 फरवरी को सब विधायक हैदराबाद से वापस रांची आ जाएंगे।इसके बाद 6 या 7 फरवरी को मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है।

झारखंड के मनोनीत सीएम चंपई सोरेन ने शपथ ग्रहण के पहले जेएमएम प्रमुख शिबू सोरेन से आशीर्वाद लेने उनके आवास पर पहुंचे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में चंपई सोरेन ने बताया कि गुरुजी (शिबू सोरेन) उनके आदर्श है। शपथ लेने के पहले वे गुरुजी और माता जी (रूपी सोरेन) से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व में उन्होंने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में भाग लिया और लंबे समय तक संघर्ष किया। जनता के सपने को संवारने के लिए तीन दशक तक चले आंदोलन के बाद अलग राज्य बना, अब शिबू सोरेन के दिखाए रास्ते पर चलकर झारखंड का विकास करना है।

See also  Bihar Tender Scam: IAS संजीव हंस फरार, रिशुश्री मामले में 3 अफसरों को SVU ने किया गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now