- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

इधर नीतीश का इस्तीफा, उधर बेफिक्र BJP नेता सुन रहे है PM मोदी के ‘मन की बात’CM ने समर्थन मांगने भेजा अपना दूत

: बिहार में राजनीतिक उथलपुथल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहा राजभवन जाकर सुबह 11 बजे राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बीच बिहार बीजेपी के सारे वरिष्ठ नेता पार्टी दफ्तर में पीएम मोदी के मन की बात को सुन रहे है। राज्यसभा सांसद सुशील मोद, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, सांसद राधा मोहन सिंह, सांसद गोपाल जी ठाकुर, संजय जायसवाल, राकेश सिन्हा, रविशंकर प्रसाद समेत पार्टी के ज्यादातर सांसद, विधायक और विधानपार्षद मौजूद है।

sanjay jha
वही बीजेपी से समर्थन मांगने के लिए नीतीश कुमार ने अपना दूत संजय झा को बीजेपी ऑफिस भेजा है। संजय झा बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचकर बीजेपी से नीतीश कुमार की अगुवाई में बनने वाली सरकार के लिए समर्थन मांगेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद संजय झा एनडीए की होने वाली बैठक के लिए रवाना हो जाएंगे।

See also  झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now