CRPF पर FIR को गर्वनर ने बताया गलत, JMM बोली-BJP अध्यक्ष की भाषा बोल रहे है राज्यपाल, व्याकुलताएं सार्वजनिक नहीं करें

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 25, 2024

रांची : 20 जनवरी को ईडी की पूछताछ के दौरान मुख्यमंत्री आवास के पास भारी मात्रा में सीआरपीएफ जवानों को अचानक आ जाने के बाद रांची जिला प्रशासन की ओर से सीआरपीएफ के खिलाफ दर्ज किये गए एफआईआर को लेकर राज्यपाल और जेएमएम आमने-सामने हो गई है।

jmm 2
गुरूवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सीआरपीएफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का एक्शन गलत है। उन्होने कहा कि सीएम हाउस के पास जेएमएम कार्यकर्ता क्यों हंगामा कर रहे थे, सीआरपीएफ को वहां आने की जरूरत क्यों पड़ी। इस मामले में सरकार और जेएमएम की गलती है।

jmm1
राज्यपाल के बयान के बाद जेएमएम की ओर से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने तीन पेज का एक पत्र जारी कर राज्यपाल की भूमिका और उनके इरादों पर सवाल उठाएं है। जेएमएम ने 10 प्वाइंट में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के बयान की आलोचना की है। जेएमएम की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 20 तारीख को सीआरपीएफ की तैनाती को लेकर बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जो बयान दिया था उसी शब्द को हिंदी की जगह अंग्रेजी भाषा में राज्यपाल ने कही है। एक राजनीति दल का बयान और संवैधानिक प्रमुख का बयान एक जैसा है। जेएमएम ने आगे राज्यपाल ने ही 19 जनवरी को कहा था कि कोई सीएम हो या पीएम सबके लिए कानून बराबर है, उसी आधार पर सीआरपीएफ पर कार्रवाई की गई है।

See also  सलमान खान के फॉर्म हाउस में घुसे दो संदिग्ध को किया गया गिरफ्तार, दोनों के पास से मिले फर्जी आधार कार्ड, गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने दी थी धमकी

jmm2
जेएमएम की ओर से जारी पत्र में आखिर में कहा गया है कि राज्यपाल द्वारा दिया गया बयान अनावश्यक और अप्रत्याशित है। माननीय राज्यपाल जी अपनी जो भी व्याकुलताएं है वो सार्वजनिक मंच पर नहीं, प्रक्रियागत व्यक्त करें। नहीं तो समझा जाएगा कि ये बयान राजनैतिक उद्ेश्य से प्रेरित है।

https://www.livedainik.com/news/national/state/jharkhand/south-chotanagpur-division/ranchi/jmm-karyakarta-gunga-behra-nahi/

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now